मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हमीरपुर के बाल देखभाल संस्थान (सीसीआई) के भवन का शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि यह संस्थान देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को आवासीय सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ और पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध करवाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के समान अवसर मिलें।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



