मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल 231.91 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जनपद चमोली के विकास को नई गति देने और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



