त्रिपुरा : सीएम साहा अगरतला अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट के लिए बारडोवाली एच.एस. स्कूल ग्राउंड में आयोजित भूमि पूजन समारोह में हुए शामिल

0
86
त्रिपुरा : सीएम साहा अगरतला अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट के लिए बारडोवाली एच.एस. स्कूल ग्राउंड में आयोजित भूमि पूजन समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा गुरुवार को गरतला अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट के लिए बारडोवाली एच.एस. स्कूल ग्राउंड में आयोजित भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अगरतला अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट के लिए बारडोवाली एच.एस. स्कूल ग्राउंड में आयोजित भूमि पूजन समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। यह शहर के बिजली वितरण ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के लिए 1,437 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अंडरग्राउंड केबलिंग से बिजली की आपूर्ति में रुकावटें कम होंगी, बिजली की चोरी रुकेगी, सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ेगी और ऊपर से गुजरने वाले तारों को हटाकर अगरतला के सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा। इसके साथ ही, यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए ‘यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन’ पहल की भी शुरुआत की गई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrManikSaha2

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here