मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडला में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने अन्नदाताओं से संवाद कर कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों के कल्याण और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज मंडला जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया। श्रीअन्न मंडला की पहचान हैं। हमारा प्रयास है कि कोदो-कुटकी जैसे पारंपरिक अनाज की खेती को और बढ़ावा मिले तथा इनसे बनने वाले उत्पादों को बड़े बाजार उपलब्ध हों। किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



