मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। भारत जीत के साथ इस सीरीज को खत्म करना चाहेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश लगातार दूसरी जीत हासिल करने की होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने आए हैं। भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



