SA vs AUS टेस्ट सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज, तीसरा टेस्ट मैच 176 रन से जीता

0
89
SA vs AUS टेस्ट सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज, तीसरा टेस्ट मैच 176 रन से जीता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर तीन मैचों की घरेलू सीरीज 2-1 से जीत ली। 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 111 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पारी की शुरुआत में ही मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को आउट किया, फिर ट्रैविस हेड का विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर के 350 विकेट पूरे किए। उन्होंने शुरुआती स्पेल में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। हार्मर ने 21.1 ओवर में 16 रन देकर छह विकेट लिए और मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 10 विकेट हॉल था। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाथन लायन ने 33 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया और पैट कमिंस के साथ नौवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े—यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी। कमिंस 11 रन बनाकर हार्मर का शिकार हुए। इसके बाद हार्मर ने जिन्होंने जोश हेजलवुड को आउट कर पारी और मैच समाप्त किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 329 रन बनाए। दूसरी पारी में वियान मुल्डर ने 115, रयान रिकलटन ने 101 और टोनी डी जॉर्जी ने 62 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 387 तक पहुंचाया। हार्मर और रबाडा की गेंदबाजी के दम पर मिली इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गई। WTC अंक तालिका में न्यूजीलैंड पहले, दक्षिण अफ्रीका 71.430 प्रतिशत के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here