उत्तराखंड : सीएम धामी देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के समापन समारोह में हुए शामिल

0
80
उत्तराखंड : सीएम धामी देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के समापन समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि निश्चित रूप से खेल महाकुंभ ने ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री खेल विकास निधि जैसी पहलों के माध्यम से खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, खेल उपकरण और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर मिले और प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का गौरव बढ़ाएं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here