मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में सहभागिता की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोरखा समाज द्वारा जिस आत्मीयता, पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्यता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, उससे हृदय अभिभूत है। इस अपार स्नेह और प्रेम के लिए आप सभी का हृदय से आभार।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारे पर्व और परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। ये न केवल हमारी लोकसंस्कृति को संरक्षित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



