केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
67
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को केंद्रशासित प्रदेश के रूप में चंडीगढ़ की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “देश में जब भी सुनियोजित, स्वच्छ और सुंदर शहर की बात होती है, चंडीगढ़ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज केंद्रशासित प्रदेश के रूप में चंडीगढ़ की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में चंडीगढ़ प्रशासन की ₹258 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिक्षा, खेल, सुरक्षा व परिवहन से जुड़े ये कार्य चंडीगढ़वासियों के जीवन को और सुगम बनाएँगे तथा इनसे चंडीगढ़ के युवाओं की प्रतिभा और खेल कौशल को नई ऊर्जा मिलेगी। मोदी जी के नेतृत्व में चंडीगढ़ आने वाले दिनों में देश की नंबर एक प्रशासनिक यूनिट बनकर उभरेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here