मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 1,375 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इनमें 495 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से गोड़धोइया नाले के फेज-1 का लोकार्पण तथा 880 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से फेज-2, गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 और गोड़धोइया नाले के समानांतर प्रस्तावित सर्विस रोड का शिलान्यास शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम योगी ने प्रदेश एवं गोरखपुर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास की प्रत्येक परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। इन परियोजनाओं से गोरखपुर में जल निकासी एवं सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जलभराव की समस्या के समाधान को गति मिलेगी तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



