मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में, ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। मात्र दो वर्षों में 110 GW से अधिक अक्षय ऊर्जा क्षमता का जुड़ना, हर छह दिन में 1 लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करना, ‘सूर्य सरोवर योजना’ और ‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर 3.0’ जैसी पहलों को आगे बढ़ाना, तथा ग्रीन हाइड्रोजन और घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) के क्षेत्र में हो रही प्रगति—ये सभी इस बड़े बदलाव के पैमाने और गति को दर्शाते हैं। हमारी सभ्यतागत समझ और ‘ऊर्जा स्वराज’, ‘जन कल्याण’ तथा ‘विश्व कल्याण’ के सिद्धांतों से प्रेरित होकर, हमारा संकल्प है कि हम भारत के विकास को ऊर्जा प्रदान करें, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करें और एक स्वच्छ, हरित तथा अधिक टिकाऊ विश्व के निर्माण में अपना योगदान दें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



