मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में ऐतिहासिक ‘क्वान सु पगोडा’ का दौरा किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनोई में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एनएसए अजीत डोभाल ने आज हनोई में ऐतिहासिक ‘क्वान सु पगोडा’ का दौरा किया। वहाँ उनका स्वागत पगोडा के स्थायी उपाध्यक्ष और मुख्य मठाधीश ‘मोस्ट वेनेरेबल थिच थान निएउ’ तथा ‘नेशनल वियतनाम बुद्धिस्ट संघ’ (वीबीएस) के उपाध्यक्ष और महासचिव ‘मोस्ट वेनेरेबल थिच डुक थिएन’ ने किया। बौद्ध धर्म, भारत और वियतनाम के लोगों के बीच एक सभ्यतागत सेतु है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmbHanoi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



