नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026’ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का शुभारंभ किया

0
83
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026’ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 2 से 5 नवंबर तक आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026’ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का शुभारंभ किया । कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश की संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। पवेलियन में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समिट छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने तथा देश-विदेश के निवेशकों को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here