मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की।कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “आज श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर करें। मंदिरों से जुड़ी भूमि के सदुपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करें एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार व संरक्षण के कार्य ‘जल गंगा अभियान’ के अंतर्गत किए जाएं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए भूमि-पूजन हो चुका है। श्रीकृष्ण पर केंद्रित शोध, वृत्तचित्र, नाट्य एवं संगीत श्रृंखलाओं के लिए समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। दुर्लभ पांडुलिपियों एवं शोध पत्रों के लिए उज्जैन में अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी स्थापित होगी। हमारा संकल्प है कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं संदेशों से जुड़ी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मध्यप्रदेश को आध्यात्मिक पर्यटन तथा सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनाया जाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



