मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में 14.97 करोड़ रुपए की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत और अपार स्नेह के लिए खटीमा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार। खटीमा के साथ मेरा रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि और विधानसभा क्षेत्र का नहीं, बल्कि मां और बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा आत्मीय और अटूट है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यहां के लोगों का स्नेह और विश्वास ही निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारा संकल्प है कि पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति देते हुए जनसुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



