केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत-डेनमार्क कंट्री सेशन को संबोधित किया

0
84
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत-डेनमार्क कंट्री सेशन को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 के दौरान भारत-डेनमार्क कंट्री सेशन को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “भारत-डेनमार्क कंट्री सेशन को संबोधित करते हुए भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026 में नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सहयोग से तैयार भारत नवीकरणीय ऊर्जा बाजार रिपोर्ट 2026 का विमोचन भी किया। यह रिपोर्ट भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति, उभरते अवसरों और 2030 तक विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “डेनमार्क के मंत्री श्री मार्टिन लिडेगार्ड द्वारा भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों और स्वच्छ ऊर्जा आधारित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना सुनकर प्रसन्नता हुई। हमारी ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप अपतटीय पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट ग्रिड के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने का मजबूत आधार है। इस साझेदारी को ठोस सहयोग और साझा उपलब्धियों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here