मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज नारी गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी के वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर पावन प्रकाशोत्सव के उल्लास को और बढ़ाएंगे। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



