जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने नचिकेत गुरुकुल एवं जिन कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा विकास शिविर में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

0
75
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने नचिकेत गुरुकुल एवं जिन कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा विकास शिविर में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में नचिकेत गुरुकुल एवं जिन कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा विकास शिविर में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बालिकाओं की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संस्थाओं का यह प्रयास सराहनीय है। समाज में ऐसे संस्थागत प्रयास बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। बेटियाँ शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। हमारा प्रयास है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन, संसाधन और समान अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here