दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के ‘सोलर प्लेनरी’ सत्र को संबोधित किया

0
80
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो' के 'सोलर प्लेनरी' सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के ‘सोलर प्लेनरी’ सत्र को संबोधित किया और दिल्ली के लिए ‘क्लीन एनर्जी’ के विजन को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में हमारी सरकार 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगा रही है। वहीं, अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर ₹1.56 लाख तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली की हर छत स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत बने, हर परिवार को बिजली बिल में राहत मिले और राजधानी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बने।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here