केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, ग्लोबल हेड ऑफ रियल एसेट्स एवं हेड ऑफ यूरोप से मुलाकात की

0
82
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, ग्लोबल हेड ऑफ रियल एसेट्स एवं हेड ऑफ यूरोप से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026 के अवसर पर कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इंवेस्टमेंट्स) के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, ग्लोबल हेड ऑफ रियल एसेट्स एवं हेड ऑफ यूरोप मैक्सिमिलियन बियागोश से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “भारत की नवीकरणीय ऊर्जा विकास यात्रा में विश्वास जताने और देश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगभग ₹20,340 करोड़ (C$3 बिलियन) का निवेश करने के लिए कनाडा के सीपीपी इंवेस्टमेंट्स का आभार व्यक्त किया। सीपीपी इंवेस्टमेंट्स अब तक भारत में लगभग ₹2.28 लाख करोड़ (C$33.7 बिलियन) का निवेश कर चुका है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने तथा देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में अपनी भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की। FY 2027–30 के दौरान भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 220 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित निवेश अवसरों को रेखांकित किया। बैटरी स्टोरेज, नवीकरणीय ऊर्जा के साथ स्टोरेज, हाइब्रिड परियोजनाओं, ट्रांसमिशन और स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। भारत की स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को गति देने के लिए दीर्घकालिक निवेश, प्लेटफॉर्म साझेदारी और सह-निवेश के माध्यम से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here