मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल स्थित समत्व भवन से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर रोक सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को वर्चुअल बैठक में विशेष निर्देश दिए। दीपावली पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करें, अवैध व प्रतिबंधित पटाखों के साथ कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के उपयोग पर अंकुश लगाएं तथा छोटे दुकानदारों को तहबाजारी से छूट देने के निर्देश दिए। 9 नवंबर को प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा का आयोजन करें। किसानों को खाद-उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अलर्टमोड पर रहें तथा प्रदेश के सामान्य वर्षा वाले 12 जिलों में आनावारी के आंकड़े आने के बाद शीघ्र सर्वे कर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए। धनतेरस के दिन अपने जिले के अधिक से अधिक गांवों में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री करने का प्रयास करें। अवैध शराब के निर्माण, उपयोग और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के साथ सभी जिलों में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



