मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन चैंपियन ट्रॉफी 2026 का फाइनल आज मोहाली के फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया। वही, पहले सेमीफाइनल में जापान ने पेनल्टी शूटआउट में मलेशिया को 5-3 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारत और जापान के फाइनल से पहले तीसरे स्थान के लिए मलेशिया और दक्षिण कोरिया गुरुवार शाम 4:30 बजे भिड़ेंगे। यह मुकाबला भी मोहाली के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा और विजेता टीम को कांस्य पदक मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @TheHockeyIndia @asia_hockey
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



