मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आज स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम धामी ने आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित जानकारी, पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही , उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत भी यातायात एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



