मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को लिल्ह कोठी में क्षेत्र की आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और आयुर्वेदिक औषधालय सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं और इलाज के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कृषि उपज मंडी समिति, चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



