IND vs NZ वनडे सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कल वेलिंगटन में

0
62
IND vs NZ वनडे सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कल वेलिंगटन में

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होना है, लेकिन मौसम इसके आयोजन में बाधा डाल सकता है। वेलिंगटन में शनिवार को 60% तक बारिश की आशंका है। मैच से एक घंटे पहले बारिश शुरू होने का अनुमान है और खेल के दौरान भी इसका खतरा बना रहेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। ऑकलैंड में हुए पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अब तक भारत को नहीं हरा पाया है। दोनों के बीच यहां खेले गए तीन मैचों में भारत ने दो जीते हैं। कुल मिलाकर दोनों टीमें 124 वनडे मैचों में आमने-सामने आई हैं, जिनमें भारत ने 64 और न्यूजीलैंड ने 52 मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अनशुल कंबोज, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड : टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here