असम : सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा ने ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ की केंद्रीय समिति के साथ बैठक की

0
83
असम : सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा ने 'ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन' की केंद्रीय समिति के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा ने शुक्रवार को ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ (एबीएसयू) की केंद्रीय समिति के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने बताया कि इस बैठक में बोडो समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें बोडो शांति समझौते को लागू करना, बीटीआर सीमा आयोग को फिर से सक्रिय करना, सामुदायिक अधिकार और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने सोशलो मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने उठाई गई जायज मांगों पर समय रहते कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक ‘बोडो-कचारी कल्याण परिषद’ के चुनाव पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिया कि बोडो-माध्यम की शिक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए 20 नवंबर तक एबीएसयू और अन्य संबंधित पक्षों के साथ एक बैठक बुलाई जाए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeAssam

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here