मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को दिवाली के पावन अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज शाम दिवाली की ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन गया। हमारे इलाकों को सुरक्षित रखने के लिए, अपने परिवारों से दूर रहकर इस त्योहार की शाम बिताना एक ऐसा त्याग है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मैंने उनकी सतर्कता, तत्परता और अपने कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की, और सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनकी सेवा की बदौलत ही दिल्ली सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दिवाली मना पाती है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



