चमोली : सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

0
86
चमोली : सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिले के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भाजपा प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के स्पष्ट रोडमैप के साथ गांव, गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्त्रियों एवं भोजनमाताओं के मानदेय में 01 दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। लखपति दीदियों को दो किश्तों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले लोगों को वर्तमान आर्थिक सहायता के अतिरिक्त प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए भी अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं नगर पालिका क्षेत्र में दो-दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी एवं वाचनालय स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में अन्य माध्यमों से विद्युत आपूर्ति प्राप्त कर रहे सभी राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में निवेश के इच्छुक प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी। वहीं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए ‘अपुणि सरकार’ पोर्टल की व्यवस्था प्रत्येक जनपद में और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाई जाएगी। छोटे किसानों के बिजली बिलों पर लगने वाला सरचार्ज भी माफ किया जाएगा। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और समृद्ध विरासत को नई पहचान देने वाले श्रद्धेय स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी जी एवं चंद्र सिंह राही जी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि तथा राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समाधान के लिए समिति का गठन किया जाएगा। हमारा लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here