मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। ज्ञात हो कि भारत ने ऑकलैंड में पहला वनडे 5 विकेट से और वेलिंगटन में दूसरा मुकाबला डीएलएस नियम के तहत 4 रन से जीता था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2019 में भारत से सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की हैं। सेडन पार्क में भी उसका रिकॉर्ड बेहतर है। यहां दोनों टीमों के बीच हुए 8 वनडे में न्यूजीलैंड ने 6 और भारत ने 1 मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 12 पूरे हुए वनडे भी जीते हैं। उसे यहां आखिरी हार फरवरी 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में मिली थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अनशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जेमीसन, मैट फिशर।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



