मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 20 से 24 नवंबर तक यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर आज चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि सीएम सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को भव्य एवं शानदार स्वरूप दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मेले में सिखों के सभी दस गुरुओं के इतिहास का सचित्र वर्णन, अंबाला में निर्मित 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के स्मारक पर आधारित प्रदर्शनी तथा प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही गुरु नानक देव जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित ड्रोन और लाइट एंड साउंड शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



