नई दिल्ली : रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आईआईएसएस के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी डॉ. बास्टियन गीगेरिच से मुलाकात की

0
90
नई दिल्ली : रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आईआईएसएस के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी डॉ. बास्टियन गीगेरिच से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी डॉ. बास्टियन गीगेरिच से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस बातचीत के दौरान रक्षा सचिव को आईआईएसएस की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें ‘शांगरी-ला डायलॉग’ और भारत में प्रस्तावित आईआईएसएस कार्यक्रम शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र भारत और यूरोप के शिक्षाविदों, रक्षा विशेषज्ञों और रणनीतिक समुदायों के बीच आपसी आदान-प्रदान को मजबूत करना था।

News Source : Social Media

Image Source : X @SpokespersonMoD

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here