नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027’ का ब्रोशर पेश किया

0
87
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027' का ब्रोशर पेश किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027’ का ब्रोशर पेश किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “अब समय आ गया है ‘भारत मोबिलिटी 3.0’ का! मुझे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027’ का ब्रोशर पेश करते हुए गर्व हो रहा है। यह आयोजन 4 से 9 फरवरी 2027 तक ‘भारत मंडपम’ और ‘यशोभूमि’ में किया जाएगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अपने तीसरे संस्करण में, यह एक्सपो मोबिलिटी क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में से एक बनने जा रहा है। यह एक ग्लोबल मोबिलिटी हब के रूप में भारत की बढ़ती अहमियत को प्रदर्शित करेगा। मैंने अपने इंडस्ट्री पार्टनर्स से आग्रह किया है कि वे केवल घरेलू अवसरों तक ही सीमित न रहें, बल्कि वैश्विक निर्यात बाजारों में भी भारत की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान दें। अपनी प्रतिभा, कौशल, नवाचार और विनिर्माण क्षमता के दम पर, भारत दुनिया को विश्व स्तरीय मोबिलिटी समाधान देने के लिए पूरी तरह तैयार है!”

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here