मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव में सहभागिता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित गोवर्धनधारी मंदिर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने मंदिर में विराजमान भगवान श्री गोपाल कृष्ण के दर्शन-पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम में सीएम यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट नागरिकों को “गोवर्धन श्री” सम्मान से सम्मानित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



