लखनऊ : सीएम योगी ने यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

0
77
लखनऊ : सीएम योगी ने यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि का वितरण भी किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट होती है, तब युवाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपने ही राज्य में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं तथा वे अपनी प्रतिभा व ऊर्जा का लाभ अपने राज्य को देते हैं। इसका परिणाम उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here