मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 78वें आरआर बैच (2025 बैच) के अध्ययन दौरे पर आए अधिकारियों के साथ संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संसद के अध्ययन दौरे पर आए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 78वें आरआर बैच (2025 बैच) के अधिकारियों के साथ संवाद किया। भारत की संसद और संसदीय प्रणाली हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली पहचान हैं। संविधान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के दायित्वों को निर्धारित करते हुए न्याय, समानता और बंधुता पर आधारित शासन व्यवस्था का मार्गदर्शन करता है। कानून और नीतियों की वास्तविक सार्थकता उनके प्रभावी क्रियान्वयन में निहित होती है, जिसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर होती है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “युवा अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून का उद्देश्य केवल व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुरक्षा का विश्वास पहुँचाना ही लोकसेवा की वास्तविक कसौटी है। पुलिस सेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी एक सकारात्मक परिवर्तन है। मुझे विश्वास है कि ये युवा अधिकारी अपनी निष्ठा, दक्षता और मानवीय दृष्टिकोण से राष्ट्रसेवा करते हुए सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



