मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित पहली बिम्स्टेक स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दौरान नेपाल की स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री नीशा मेहता के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों को साझा करने, तथा किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के अनुरूप भारत नेपाल के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
News Source : Social Media
Image Source : X @MoHFW_INDIA
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



