केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कोलंबो में श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

0
82
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कोलंबो में श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कोलंबो में आयोजित पहली बिम्स्टेक स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक’ के दौरान श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “कोलंबो में पहली बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दौरान, श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री, माननीय डॉ. नलिंदा जयतिस्सा के साथ एक सार्थक द्विपक्षीय बैठक हुई। हमने अपनी मौजूदा स्वास्थ्य साझेदारियों की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवा वितरण, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। भारत की लगभग 5.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता से, श्रीलंका की ‘1990 सुवा सेरिया’ आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के लिए 100 अतिरिक्त पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु एक एमओयू के आदान-प्रदान को देखा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और डायग्नोस्टिक्स (जांच सुविधाओं) तथा टेलीमेडिसिन तक पहुंच बढ़ाने के लिए 50 मेडिकल कियोस्क/हेल्थ एटीएम के लिए समर्थन की घोषणा की। यह भारत के 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ‘पोस्ट-साइक्लोन डिटवाह’ पुनर्वास पैकेज का हिस्सा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘महासागर’ विजन से प्रेरित होकर, भारत श्रीलंका की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का समर्थन करने और दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here