मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी लद्दाख ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात रही। माननीय राष्ट्रपति जी की विवेकपूर्ण सलाह, तथा उनका निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन मुझे लद्दाख के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रयास करते रहने हेतु प्रेरित करता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



