मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में जल जीवन मिशन 2.0 के प्रथम क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “आज तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में जल जीवन मिशन 2.0 के प्रथम क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई जल क्षेत्र की समीक्षा बैठक में मिले मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए यह सम्मेलन ग्रामीण पेयजल सेवाओं को अधिक स्थायी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2019 से जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में पेयजल सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है। अब जल जीवन मिशन 2.0 का लक्ष्य केवल हर घर नल नहीं, बल्कि हर घर नियमित, पर्याप्त और स्वच्छ जल सेवा सुनिश्चित करना है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसके लिए जल स्रोतों की सुरक्षा, बेहतर संचालन एवं रखरखाव और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन में तमिलनाडु सरकार के माननीय मंत्री थिरु एन. आनंद जी सहित केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जल-सुरक्षित और सशक्त गांव हमारी प्राथमिकता हैं। जल सुरक्षित होगा, तो गांव सशक्त होगा और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



