मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राजस्थान की गौरवशाली विरासत हमारे समृद्ध इतिहास, अद्वितीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक वैभव की अमूल्य धरोहर है। हमारी सरकार का संकल्प है कि इस विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ इसे नई पहचान और व्यापक वैश्विक प्रतिष्ठा भी दिलाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से प्रेरणा ले सकें।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



