पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने नवनिर्गत राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

0
58
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने नवनिर्गत राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित नवनिर्गत राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम चौधरी ने एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने के लक्ष्य के तहत आज 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड तथा 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए अनुज्ञप्ति पत्र वितरित किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि अगले वर्ष से 75 वर्ष से अधिक आयु के राशन कार्डधारी बुजुर्गों को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि बिहार में कोई भी गरीब भूखा न सोए और प्रत्येक पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here