मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह की इकाई का वर्चुअली शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “औद्योगिक विकास की दिशा में मध्यप्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है…आज भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह की इकाई का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस संयंत्र में डायपर एवं सैनिटरी नैपकिन में उपयोग होने वाला हाइजीन नॉन-वोवन मटेरियल तैयार होगा, जिसका अब तक आयात किया जाता था। लगभग ₹300 करोड़ की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला यह संयंत्र माताओं-बहनों और बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा। लगभग ₹160 करोड़ के निवेश से स्थापित यह इकाई प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



