मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-इटली रक्षा उद्योग सहयोग संवाद नई दिल्ली में 12 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसकी सह-अध्यक्षता रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और इटली के राष्ट्रीय आयुध निदेशक एडमिरल जियासिंटो ओट्टावियानी ने की। इस संवाद के माध्यम से दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस संवाद के बाद भारत-इटली रक्षा उद्योग सहयोग दिवस का आयोजन किया गया। इसे सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और इटैलियन इंडस्ट्रीज फेडरेशन फॉर एयरोस्पेस, डिफेंस एंड सिक्योरिटी (एआईएडी) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था, जिसमें दोनों देशों के रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गे कि भारत और इटली अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा एक मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



