रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नवदशकोत्सव’ समारोह में हुए शामिल

0
66
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नवदशकोत्सव’ समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नवदशकोत्सव’ समारोह में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “आज लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नवदशकोत्सव’ समारोह में सम्मिलित हुआ और नवनिर्मित ‘गुलजार उपवन (दिव्य संस्कृति भवन)’ का उद्घाटन करके सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं ब्रह्माकुमारीज संस्था को, उसकी नब्बे वर्षों की उस यात्राके लिए हृदय से बधाई देता हूँ। आपने सिंध से, एक छोटी सी आध्यात्मिक पहल से शुरुआत करते हुए, आज लगभग एक सौ चालीस देशों तक पहुँचकर मानवता को शांति का, संतुलन का और आत्म-सम्मान का पाठ पढ़ाया है। लखनऊ में पिछले 72 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित यह ज्योति, इस शहर की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा बन चुकी है। ब्रह्माकुमारीज ने नब्बे वर्षों में जो विरासत बनाई है, वह केवल किसी संस्था विशेष की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की विरासत है। इसे आगे ले जाना हम सबका दायित्व है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here