मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘धरोहर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि भारतीय मनीषा ने संगीत को आत्मा की अभिव्यक्ति और परमात्मा की आराधना के मार्ग के रूप में भी चुना है। अकादमी स्थापना दिवस के अवसर पर उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित ‘धरोहर’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। साथ ही अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया। उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी की 63 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए पूरे ‘अकादमी परिवार’ को हृदय से बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



