मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2026 के अवसर पर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “आज 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2026 के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू जी से मुलाकात की। आंध्र प्रदेश की स्वच्छ ऊर्जा संबंधी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और वर्ष 2030 तक 500 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प में योगदान देने के उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में उभरने के महत्वाकांक्षी प्रयासों और पंप्ड स्टोरेज की अपार संभावनाओं के साथ आंध्र प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्य की स्वच्छ ऊर्जा पहलों को पूर्ण सहयोग दे रही है और उसे सतत एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



