मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित ‘राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सप्ताह’ समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ रुपए की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय धर्मगुरुओं का अभिनंदन एवं देश-विदेश में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में सीएम यादव का पारंपरिक साफा बांधकर एवं तीर-कमान भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



