मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना सिटी के समीप जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जे०पी० गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर एवं आर०ओ०बी० के माध्यम से जे०पी० गंगा पथ को नए एन०एच०-30 से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



