मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, माननीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ कर ₹102.72 करोड़ की लागत से 25 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही जौलजीबी मेले के आयोजन हेतु ₹10 लाख की सहायता धनराशि की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता द्वारा गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जौलजीबी मेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को पहचान देने के साथ ही भारत-नेपाल के वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। हमारी सरकार ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी पहलों के माध्यम से मुनस्यारी की राजमा, ऊनी उत्पादों और कालीन जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



