IND vs NZ वनडे सीरीज : भारत ने 3-1 से जीती सीरीज, 5वां वनडे मैच 22 रन से जीता

0
90

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गया। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। यश ठाकुर, आकिब नबी और नमन धीर ने 1-1 विकेट लिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here